हिंदी
नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली में बुराड़ी फ्लाईओवर के पास एक फुटपाथ पर शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि शव खून से लथपथ मिला। मृत व्यक्ति के सिर पर चोट का निशान भी मिला।
उन्होंने बताया कि घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अपराध शाखा की टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ ने मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।
Published : 9 June 2023, 9:06 PM IST
No related posts found.