ठाणे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस को हत्या का संदेह

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिसके शरीर पर चाकू से कई वार किए जाने के निशान हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 12 December 2023, 9:56 AM IST
google-preferred

ठाणे (महाराष्ट्र):  महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिसके शरीर पर चाकू से कई वार किए जाने के निशान हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक जिला ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम को कुछ राहगीरों ने कल्याण तालुका के कम्बा गांव में सड़क किनारे पड़े एक व्यक्ति के क्षत-विक्षत शव को देखा और उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। ऐसा माना जा रहा है कि जिस व्यक्ति का शव मिला है उसकी आयु 30 से 35 वर्ष के बीच थी।

उन्होंने बताया कि शरीर पर चाकू से हमला किए जाने के कई निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है।

अधिकारी ने बताया कि कल्याण तालुका पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और दोषियों की तलाश जारी है।

 

Published : 
  • 12 December 2023, 9:56 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement