Uttar Pradesh: कानपुर में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में मिला MBBS छात्र का शव

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में 25 वर्षीय छात्र का शव बरामद किया गया, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 26 November 2023, 3:48 PM IST
google-preferred

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में 25 वर्षीय छात्र का शव बरामद किया गया, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, कानपुर के बिठूर में एक निजी मेडिकल कॉलेज के 'ओल्ड बॉयज' छात्रावास में रविवार को एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे एक छात्र का शव पाया गया, जिसकी पहचान मथुरा के रहने वाले साहिल सारस्वत के रूप में हुई है।

कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने संवाददाताओं को बताया, '' मृत छात्र का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के पैनल से कराने का निर्णय लिया गया है।''

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस आयुक्त आर.के. स्वर्णकार और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विजय ढुल सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और वहां खून से लथपथ शव को पाया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मृतक के सिर पर चोट के दो गंभीर निशान मिले हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना हत्या है या नहीं।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Published : 
  • 26 November 2023, 3:48 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement