हिंदी
गया: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को यहां बोधगया के महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, 'राष्ट्रपति मुर्मू ने महाबोधि मंदिर में बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर भी इस दौरान वहां मौजूद थे।'
जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू गया हवाई अड्डा पहुंचने के तुरंत बाद 1,500 साल पुराना महाबोधि मंदिर गईं।
दिन में, राष्ट्रपति का राज्य की तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेने क कार्यक्रम है।
उनके दौरे के मद्देनजर गया में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है।
राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना और महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।
उन्होंने बुधवार को अपने दौरे के पहले दिन पटना में बिहार के चौथे कृषि रोड मैप (2023-2028) का लोकार्पण किया। बाद में, उन्होंने उसी दिन पटना सिटी में श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब में मत्था टेका था।
Published : 20 October 2023, 4:20 PM IST
Topics : गया द्रौपदी मुर्मू पूजा अर्चना बोधगया मंदिर महाबोधि राष्ट्रपति
No related posts found.