
महराजगंज: विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर नगर के सिटी सेंटर हॉस्पिटल द्वारा एक ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सिटी सेंटर अस्पताल के प्रबंध निदेशक विजय कुमार पांडेय, मेडिकल सुपरीटेंडेंट डा0 ज्योत्सना ओझा सहित सिटी सेंटर हॉस्पिटल परिवार के 19 सदस्यों ने रक्तदान किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया द्वारा किया गया। विधायक सदर ने इस शिविर के शुभारंभ के उपरांत कहा कि रक्तदान महादान है।
जीवन में इससे बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं है और एक रक्तदान कर के लोगों का जीवन बचाने में सहयोग करता है। हर व्यक्ति को इस कार्य हेतु तत्पर एवं प्रेरित रहना चाहिए।
Published : 14 June 2024, 4:15 PM IST
Topics : Blood Donation Maharajganj Organized Sadar MLA रक्तदान विश्व रक्तदान दिवस सदर विधायक सिटी सेंटर अस्पताल