हिंदी
मैक्सिको सिटी: मैक्सको की राजधानी मैक्सिको सिटी के एक अस्पताल में भीषण धमाका हो गया। हादसे में कम से कम 14 लोग घायल हो गए हैं। धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय संबंधित कार्यालय की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गई।

अभियोजन दफ्तर की ओर से जारी बयान में बताया गया, वेनुस्टियानो करंजा जिले में स्थित एक अस्पताल में भीषण धमाका हुआ है। जिसमें 14 लोग घायल हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार घायलों में नौ महिलाएं तथा पांच पुरुष हैं। विस्फोट के कारण छह कारें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं।
धमाके की जांच शुरू की जा चुकी है। हालांकि अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Published : 31 March 2019, 2:01 PM IST
Topics : अभियोजन दफ्तर अस्पताल घायल मेक्सिको विस्फोट वेनुस्टियानो
No related posts found.