यूपी की बड़ी ख़बर: मऊ जिले की घोसी सीट पर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गयी काली स्याही

उत्तर प्रदेश में मऊ जिले की घोसी सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिये प्रचार अभियान पर निकले भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर काली स्याही फेंकी गयी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 August 2023, 4:24 PM IST
google-preferred

मऊ: उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिये प्रचार अभियान चल रहा है। यहां से भारतीय जनता पार्टी नेदारा सिंह चौहान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान दारा सिंह चौहान पर घोसी में काली स्याही फेंकी गयी। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक दारा सिंह चौहान पर स्याही फैंकने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की चुनाव प्रचार के लिये पहुंचे दारा सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जा रहा है और उनको फूल मालाएं पहनाई जा रही है। इसी दौरान कोई उनके सामने पहुंचा और उनके चेहरे पर स्याही उड़ेल दी। इस दौरान नारेबाजी की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।

बताया जाता है कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

बता दें कि घोसी उपचुनाव लड़ रहे दारा सिंह चौहान कुथ समय पहले ही समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। वे इससे पहले सपा से चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन सपा से उनके इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हुई और अब वे भाजपा प्रत्याशी के रूप में यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

No related posts found.