भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने शुरू किया ‘सूफी संवाद’ अभियान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चा ने 2024 के संसदीय चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मुसलमानों तक पहुंचने के लिए एक साल चलने वाला ‘‘सूफी संवाद’’ अभियान बुधवार को शुरू किया।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 March 2023, 8:10 AM IST

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चा ने 2024 के संसदीय चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मुसलमानों तक पहुंचने के लिए एक साल चलने वाला ‘‘सूफी संवाद’’ अभियान बुधवार को शुरू किया।

इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल और तेलंगाना में मुस्लिम बहुल जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख जमाल सिद्दीकी ने कहा कि अभियान के लिए सूफीवाद से जुड़े 150 लोगों का दल बनाया गया है।

इस अभियान का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक बड़ी सभा को संबोधित करने के साथ होगा।

Published :  16 March 2023, 8:10 AM IST