LIVE: त्रिपुरा की जीत के बाद मोदी पहुंचे भाजपा कार्यालय, कार्यकर्ताओं के बीच दिया भावुक भाषण

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है। त्रिपुरा में ऐतिहासिक विजय पाकर भाजपा ने यह संदेश दे दिया है कि देश में अब भी मोदी लहर मौजूद है। पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में शानदार प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पूरी खबर..

Updated : 3 March 2018, 8:28 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर के तीन राज्य मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों की तस्वीर से साफ हो गया है कि देश में अब भी मोदी लहर जारी है। भाजपा ने इन चुनावों ने त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर लेफ्ट के 25 साल के किले को ध्वस्त किया वहीं  नागालैंड में भी भाजपा सत्ता के करीब पहुंच गयी है। मेघालय में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। 

23 राज्यों में केसरिया रंग

पूर्वोत्तर में शानदार प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और काफी भावुक भाषण दिया। मोदी ने कहा कि राजनीतिक कारणों से हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की गई। कार्यकर्ताओं  को लगातार डराया और धमकाया गया लेकिन इन चुनावों में जनता ने हिंसा करने वालों को जबाव दे दिया और विकास करने वालों को जिता दिया। उन्होने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। मोदी ने कहा कि होली के बाद आज देश के सभी 23 राज्यों केसरिया रंग में रंग गए है।

लेफ्ट पार्टियों ने जुल्म किए

मोदी ने इस मौके पर कहा कि त्रिपुरा समेत कुछ राज्यों  में हमारे कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारा गया। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के खून की एक भी बूंद बेकार नहीं जाने देगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं ने 'शहादत' दी है। राजनीतिक विचारधारा के कारण ही कार्यकर्ताओं की वहां हत्या की गयी। भय और भ्रम, इन दो शस्त्रों को ले करके माओवादी विचारों और लेफ्ट पार्टियों ने जुल्म किए हैं। पीएम ने कहा कि यह लोकतंत्र की ताकत है कि गरीब और अनपढ़ मतदाता ने भी इस चोट का जवाब वोट से दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए हमारे विरोधियो ने हिंसा का सहारा लिया।

नॉर्थ ईस्ट का कोना सबसे महत्वपूर्ण

मोदी ने इस मौके पर कांग्रेस समेत लेफ्ट पार्टियों पर भी जमकर तंज कसा। उन्होंने कहे कि पीएम ने कहा कि सूरज जब ढलता है तो लाल रंग का होता है और सूर्योदय होता है तो केसरिया रंग का होता है। होली के बाद देश में आज सारे रंग केसरिया में रंग गए। मोदी ने कहा कि मैंने सुना है कि वास्तु शास्त्र वाले लोग कहते हैं इमारत में नॉर्थ ईस्ट का कोना सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में सारा फोकस इस बात पर रहता है कि नॉर्थ ईस्ट ठीक हो जाए तो इमारत ठीक होती है। आज देश का नॉर्थ ईस्ट विकास यात्रा से जुड़ा है, इसकी मुझे खुशी है। पार्टी के लेकर भी तंज कसा उन्होने कहा कि कांग्रेस के पास कुशल नेतृत्व का अभाव है।

पीएम मोदी ने इस मैके पर कांग्रेस समेत लेफ्ट पार्टियों पर जमकर हमला किया। 

Published : 
  • 3 March 2018, 8:28 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement

No related posts found.