हिंदी
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक के रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है लेकिन निवर्तमान सरकार के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं। भाजपा खेमे में खुशी की लहर है।
#ElectionResults: मध्य प्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत, रुझानों में बुरी तरह पिछड़ी कांग्रेस।
कुल सीटें: 230BJP: 159
Congress: 68#ResultsOnDynamiteNews#AssemblyElections2023 pic.twitter.com/61QVoLkTFh— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 3, 2023
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा (दतिया), अरविंद भदौरिया (अटेर), मोहन यादव (उज्जैन दक्षिण), विश्वास सारंग (नरेला), महेंद्र सिंह सिसोदिया (बमोरी) और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव (बदनावर) सहित कई मंत्री मतगणना में पीछे हैं।

आंकडों के अनुसार नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती से 2243 वोट से पीछे हैं। अरविंद भदौरिया कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे से 6170 वोट से पीछे हैं। दत्तीगांव कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह शेखावत से 3195 वोट से पीछे हैं। मोहन यादव कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव से 2025 वोट से पीछे हैं। महेंद्र सिंह सिसोदिया कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि अग्रवाल से 16215 वोट से पीछे हैं। विश्वास सारंग कांग्रेस प्रत्याशी मनोज शुक्ला से 1049 वोट से पीछे हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश की 230 सीट में से 161 सीट पर भाजपा आगे है, जबकि कांग्रेस 66 सीटों पर आगे है।
Published : 3 December 2023, 1:46 PM IST
No related posts found.