RIP Kalyan Singh: पिता कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर से लिपटकर रो पड़े सांसद राजवीर सिंह, गमगीन हुआ माहौल, देखिये तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थना के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को आज लखनऊ में पीएम मोदी समेत देश के दिग्गज नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि दने वालों का अब भी तांता लगा हुआ है। इस बीच कुछ भावुक करने वाले क्षण भी सामने आया। पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 August 2021, 1:55 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का कल शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया था। 89 वर्षीय कल्याण सिंह के निधन के बाद उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में शोक का माहौल है। पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने लखनऊ पहुंचकर कल्याण सिंह को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन पाने और उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस बीच कुछ भावुक करने वाले पल भी सामने आये। 

अपने पिता कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर से लिपटे राजवीर सिंह

कल्याण सिंह के बेटे और भाजपा सांसद राजवीर सिंह पिता को श्रद्धांजिल देते समय टूट पड़े। राजवीर सिंह कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर लिपटकर रोने लगे। इस वक्त वहां का माहौल बेहद गमगीन हो गया। बाद में खुद को संभालते हुए उन्होंने कहा कि भले ही वे (कल्याण सिंह) शारीरिक रूप से हमारे बीच न हों, लेकिन हम उनके अधूरे कामों को पूरा करेंगे। वह लोगों के दिलों में रहते थे। वह मरे नहीं है, वह अमर हो गये है।

कल्याण सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते पीएम मोदी 

निधन के बाद कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिये रखा गया। पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने दिल्ली से लखनऊ पहुंचकर कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले सीएम योगी, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राजा भैया, मायावती समेत कई दिग्गज नेताओं ने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में कई विपक्षी नेता भी शामिल हैं। 

कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 

कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए विधानसभा में भी उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। इसके बाद भाजपा प्रदेश पार्टी कार्यालय में लोगों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद 2:30 बजे पार्थिव शरीर को बापू भवन ,महाराणा प्रताप, चारबाग, आलमबाग होते हुए चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट ले जाया जाएगा, जहां से एयर एंबुलेंस के माध्यम से पार्थिव शरीर अलीगढ़ स्थित उनके पैतृक निवास ले जाया जाएगा। 

भाजपा मुख्यालय में भी दी गई कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि 

कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को बुलंदशहर जिले के नरौरा में गंगा किनारे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।  यहां नरौरा में गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।  डिबाई जिला प्रशासन अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गया है। 

Published : 
  • 22 August 2021, 1:55 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement