हिंदी
बेंगलुरु: कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पुत्तन्ना सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए।
पुत्तन्ना ने कहा कि उन्होंने परिषद और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
विधान परिषद के चार बार के सदस्य पुत्तन्ना बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण और रामनगर जिलों के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्हें अक्टूबर 2020 में परिषद के लिए फिर से चुना गया था और उनका कार्यकाल अक्टूबर 2026 तक समाप्त था।
उन्होंने पत्रकारों बातचीत में आरोप लगाया कि कर्नाटक में व्याप्त भ्रष्टाचार ने उन्हें यह निर्णय लेने के लिए मजबूर किया। नेता ने कहा, “ जिस सपने को लेकर मैं भाजपा में शामिल हुआ था, वह पूरा नहीं हो सका।’’ पुत्तन्ना ने आरोप लगाया कि सरकार एक भी समस्या का समाधान नहीं कर सकी।
Published : 10 March 2023, 1:16 PM IST
Topics : आरोप एमएलसी कर्नाटक कांग्रेस पुत्तन्ना सरकार बेंगलुरु भाजपा भ्रष्टाचार शामिल
No related posts found.