हिंदी
कर्नाटक चुनाव परिणाम में भाजपा के बहुमत के करीब पहुंचने पर पार्टी के कई नेताओं ने डाइनामाइट न्यूज़ पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। जाने, भाजपा नेताओं ने क्या कहा..
नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा नेताओं ने अपनी–अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि यह कर्नाटक की जनता की जीत है और जो तुष्टीकरण की राजनीति कांग्रेस करती आई है उसके लिये यह करार जवाब है।
उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक की जनता ने हमें सेवा का मौका दिया है, हम उसे स्वीकारते हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि लोगों ने अपना मत पीएम मोदी को दिया है। यह पीएम मोदी के विकास कार्यों पर जनता द्वारा जाहिर किया गया विश्वास है। देश की जनता भाजपा के साथ है।
साथ ही डाइनामाइट न्यूज से बात करते हुए भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमे विश्वास था हमारा बहुमत कर्नाटक में तय है। उन्होंने आगे कहा कि जनता काफी समझदार हैं इसलिए उन्होंने सोच समझकर यह फैसला किया है।
Published : 15 May 2018, 4:25 PM IST
No related posts found.