हिंदी
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसी साल अप्रैल महीने में जनता दल (यूनाइटेड) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले अजय आलोक को सोमवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया।
इसके साथ ही पार्टी ने दिल्ली के नेता प्रत्युष कंठ को भी राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। कंठ पहले कांग्रेस में थे। उन्होंने साल 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिहार के अजय आलोक और दिल्ली के प्रत्युष कंठ को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’’
जद(यू) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले अजय आलोक को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष आर सी पी सिंह के साथ कथित निकटता के कारण निष्कासित कर दिया गया था।
Published : 2 October 2023, 5:35 PM IST
Topics : अजय आलोक कांग्रेस जेडीयू नई दिल्ली प्रत्युष कंठ भारतीय जनता पार्टी राजनीति राष्ट्रीय प्रवक्ता
No related posts found.