फरेन्दा और बृजमनगंज चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी आगे, सपा नंबर 2 पर

महराजगंज जनपद में नगर निकाय चुनाव को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ आपको सबसे तेज, सटीक और व्यापक रिपोर्टों से अवगत कराता आया है। जाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये फरेन्दा और बृजमनगंज के चुनाव के लेटेस्ट परिणाम

Updated : 13 May 2023, 12:11 PM IST
google-preferred

फरेंदा: जनपद में नगर निकाय चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये नगर पंचायत आनन्दनगर (फरेन्दा) और बृजमनगंज के चुनाव के लेटेस्ट परिणाम। 

फरेन्दा और बृजमनगंज चेयरमैन का चुनाव परिणाम

ताजा रुझानों में फरेन्दा और बृजमनगंज चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं जबकि सपा प्रत्याशी दोनों ही जगहों पर नंबर 2 पर चल रहे है।

12.35 PM: बृजमनगंज चेयरमैन का रुझान, दूसरे राउंड की गिनती संपन्न

भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार  2545 वोट पाकर प्रथम स्थान पर
सपा उम्मीदवार दिलीप चौधरी 995 वोट के साथ दूसरे नंबर पर

1550 वोटों से भाजपा आगे

पहले राउंड की गिनती के बाद बृजमनगंज चेयरमैन का रुझान

भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार 1310 वोट पाकर सबसे आगे
सपा के दिलीप चौधरी 545 वोट पाकर दूसरे नंबर पर
कांग्रेस के बिंदु यादव 322 मतों के साथ तीसरे नंबर पर

पहले राउंड की गिनती के बाद नगर पंचायत आनन्दनगर (फरेन्दा) के चेयरमैन का रुझान

ताज रुझान में 680 वोट से भारतीय जनता पार्टी आगे है। भाजपा को 2982 और सपा को 2302 वोट मिले। 

बीजेपी प्रत्याशी विजय लक्ष्मी जायसवाल 680 वोट से आगे
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अर्चना गुप्ता दूसरे नंबर पर

बृजमनगंज नगर पंचायत चुनाव परिणाम

वार्ड नं 1, अंबेडकर नगर - भाजपा प्रत्याशी नंदनी ने 28 वोटों से जीत दर्ज की
वार्ड नं 3, गौतमबुद्ध नगर - भाजपा प्रत्याशी सुशीला देवी ने 110 वोटों से जीत दर्ज की
वार्ड नं 4, स्वामी विवेकानंद नगर-  भाजपा प्रत्याशी कंचन लता 17 वोटों से जीतीं
वार्ड नं. 5, रानी लक्ष्मीबाई नगर- भाजपा प्रत्याशी कान्ति देवी  7 वोट से विजयी
वार्ड नं. 12, शहीद स्मारक नगर- भाजपा प्रत्याशी दिलीप गुप्ता ने  11 वोट से जीत दर्ज की

फरेन्दा नगर पंचायत चुनाव परिणाम

वार्ड नं 9, स्वतंत्रता सेनानी नगर से निर्दल प्रत्याशी शान्ति 20 मतों से विजयी। कुल 321 वोट मिले।

 

Published : 
  • 13 May 2023, 12:11 PM IST

Related News

No related posts found.