हिंदी
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने बताया कि दोनों केंद्रीय नेता राज्य विधानसभा में पार्टी के नेता के चुनाव के लिए आने वाले कुछ दिनों में कर्नाटक जाएंगे।
राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से मिली शिकस्त के बाद अभी तक भाजपा ने विधानसभा में अपने नेता का चयन नहीं किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई विपक्ष के नेता पद के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं। भाजपा यह तय करने पर मंथन कर रही है कि उसे राज्य में जातिगत समीकरण के साथ संतुलन बैठाते हुए अनुभवी नेताओं पर भरोसा करना चाहिए या किसी नए नेता को कमान देनी चाहिए।
Published : 3 July 2023, 12:41 PM IST
Topics : कर्नाटक विधानसभा केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री चुनाव नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी मनसुख मांडविया विनोद तावड़े विपक्ष के नेता
No related posts found.