Assembly Elections: भाजपा ने मेघालय के 60 और नागालैंड के लिये 20 प्रत्याशियों की सूची की घोषित, देखिये पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने मेघालय विधानसभा चुनाव के 60 और नागालैंड चुनाव के लिये 20 प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखिये पूरी लिस्ट

Updated : 2 February 2023, 3:20 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मेघालय एवं नागालैंड की विधानसभा के चुनाव के लिए गुरूवार को कुल 80 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। 

भाजपा ने मेघालय विधानसभा की सभी 60 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 

नागालैंड विधानसभा की 60 सीटों में से केवल 20 सीटों पर ही भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। भाजपा ने नागालैंड की शेष 40 सीटे अपनी गठबंधन वाली पार्टियों के लिये दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी एवं भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में कल शाम राजधानी दिल्ली में हुई पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गयी, जिसके बाद आज उम्मीदवारों के नाम के ऐलान किया गया।

नागालैंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग को अलॉन्गताकी (सु.) सीट से टिकट दिया गया है।

मेघालय भाजपा के अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी को पश्चिम शिलॉन्ग से प्रत्याशी बनाया गया है।

Published : 
  • 2 February 2023, 3:20 PM IST

Related News

No related posts found.