लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची..साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से दिया टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। मध्य प्रदेश में भोपाल की लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी प्रज्ञा को टिकट दिया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Updated : 17 April 2019, 4:50 PM IST
google-preferred

भोपाल: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट दिया है। वो यहां से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी

मध्य प्रदेश की चार सीटों के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। विदिशा से रमाकांत भार्गव को टिकट दिया गया है। इसके अलावा गुना से डॉ केपी यादव को मैदान में उतारा गया है और सागर से राज बहादुर सिंह को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।

 

बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान होना है। कांग्रेस जहां एक ओर प्रदेश की सभी 29 संसदीय सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी हैं तो वहीं भाजपा की ओर से अभी पांच सीटों भोपाल, इंदौर, विदिशा, सागर और गुना-शिवपुरी पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान बाकि है।

Published : 
  • 17 April 2019, 4:50 PM IST

Related News

No related posts found.