हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में गोरखपुर क्षेत्र के 9 जिलों में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। गोरखपुर महानगर से सत्यार्थ मिश्रा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
महराजगंज जनपद में लगाई जा रही तमाम अटकलों को विराम देते हुए पार्टी ने अभिषेक मिश्रा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

भाजपा ने गोरखपुर, बलिया, महराजगंज, कुशीनगर आजमगढ, लालगंज, सिद्धार्थनगर, मऊ और देवरिया जनपद के लिये भाजयुमो अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
Published : 26 August 2021, 1:37 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश गोरखपुर चुनाव जिलाध्यक्ष नियुक्ति भाजपा भाजयुमो राजनीति
No related posts found.