जन्मदिन स्पेशल: 60 बरस के हुए मुकेश अंबानी, जानिए उनसे जुड़ी कुछ अनोखी बातें

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का आज 60वां जन्मदिन हैं। ऐसे में आपको जानकर हैरानी है होगी कि मुकेश अंबानी की लाइफस्टाइल दूसरे रईसों से काफी अलग है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 19 April 2017, 1:53 PM IST
google-preferred

मुंबई: उद्योगपति मुकेश अंबानी का आज जन्मदिन है। 19 अप्रैल 1957 में अरब देश अदन में पैदा हुए अंबानी 60 साल के हो गए हैं। उनकी शिक्षा अबाय मोरिस्चा स्कूल मुंबई में हुई थी। इन्होंने केमिकल इंजनीयरिंग में ग्रेजुएशन किया था और फिर एमबीए किया। मुकेश अंबानी के छोटे भाई का नाम अनिल अंबानी है और उनकी दो बहने भी हैं जिनके नाम दीप्ती सल्गओंकर और नीना कोठारी है। बहुत कम लोग जानते हैं कि 1970 के दशक तक मुकेश अम्बानी का परिवार मुंबई के भुलेश्वर में दो कमरों के मकान में रहता था।

यह भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: पूर्व केन्द्रीय मंत्री के रहमान खान का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

फोर्ब्स के मुताबिक भारत के सबसे अमीर शख्स अंबानी की रियल टाइम नेटवर्थ 30 अरब डॉलर हो चुकी है। इस हिसाब से वह दुनिया के टॉप-20 रईसों में शुमार हो चुके है।

यह भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: देखिये डा.अभिषेक मनु सिंघवी का 7 साल पहले का बेबाक इंटरव्यू

मुंबई में अंबानी का एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा घर है। इस गगनचुंबी इमारत में हेल्थ क्लब, मूवी हाउस जैसी सभी चीजे उपलब्धह हैं। यहां बने गैराज में करीब 168 कारे हैं। इसके अलावा यहां पर करीब 600 लोगों का स्टाफ भी है।

यह भी पढ़ें: अब जल्द ही बाज़ार में आएंगे AMUL के पैटीज और समोसे

मुकेश अंबानी के परिवार में इनकी पत्नी नीता अंबानी हैं। इसके अलावा इनके दो बेटे अनंत अंबानी और आकाश अंबानी हैं। इनकी एक बेटी ईशा अंबानी है। मुकेश अंबानी इतने बिजी शेड्यूल में भी अपने परिवार को बहुत महत्व देते हैं।

मुकेश अंबानी बहुत नरम और सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। वह हर खास मौके पर पारंपरिक भारतीय व्यंजनों का आनंद उठाते हैं। मुकेश अंबानी शाकाहारी है। वह अक्सर ही वह पारंपरिक व्यंजन परोसने वाले रेस्त्रां में परिवार के साथ देखे जाते हैं।

जानकर हैरानी होगी कि भारत के सबसे अमीर हस्ती को फैशन ब्रांड्स का ज्यादा ज्ञान नहीं है। मुकेश अंबानी का कहना है कि वह हमेशा उन कपड़ों को पहनने के लिए तैयार रहते हैं जिन्हें पहनकर उन्हें सहज महसूस होता है।
 

No related posts found.