Birsa Munda Airport: रांची एयरपोर्ट पर कोहरे का कहर, जानिए कितनी फ्लाइटें हुई रद्द, पढ़िए पूरी अपडेट जानकारी

घने कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर 14 उड़ानें रद्द कर दी गईं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 January 2024, 6:43 PM IST

रांची: घने कोहरे के कारण बिरसा मुंडा हवाई अड्डे (Birsa Munda Airport) पर 14 उड़ानें रद्द (Cancelled) कर दी गईं। 

किसी भी उड़ान के रवाना होने या सुरक्षित तरीके से उतरने के लिए 1,300 मीटर से ऊपर की दृश्यता की आवश्यकता होती है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली हवाई अड्डे पर मई 2024 तक ‘फुल बॉडी स्कैनर’ लगाए जाएंगे

एक मौसम अधिकारी ने बताया कि रांची में बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक दृश्यता 50 मीटर से 500 मीटर के बीच रही।

रांची हवाई अड्डा के निदेशक आरआर मौर्य ने बताया, ''खराब मौसम (Bad weather) के कारण आज दोपहर दो बजे तक 14 उड़ानों का आगमन और प्रस्थान रद्द कर दिया गया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होंने कहा कि दोपहर में भी घने कोहरे के कारण कई और उड़ानें (Flights) रद्द की जा सकती हैं।

वर्तमान में, कुल मिलाकर 44 उड़ानें बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से संचालित होती हैं।

यह भी पढ़ें: उड़ान में देरी से नाराज यात्री ने हवाई अड्डे पर इंडिगो के पायलट के साथ क्या किया, जानिए पूरा मामला

उड़ानें रद्द होने से कई यात्री (Passenger) हवाई अड्डा पर फंसे हुए हैं।

हवाई अड्डा के एक अन्य अधिकारी ने कहा, 'यह उड़ान संचालकों की जिम्मेदारी है कि वे यात्रियों की समस्याओं से कैसे निपटते हैं।'

Published : 
  • 18 January 2024, 6:43 PM IST