महराजगंज: चिड़िया पर साधा निशाना, मासूम को लगी गोली, चार नाबालिग गिरफ्तार

आखेट पर निकले चार नाबालिगों ने एक चिड़िया पर निशाना साधा लेकिन उनका निशाना चूक गया और गोली वहां खड़े एक आठ साल के मासूम को लग गयी, जिससे वह घायल हो गया। पूरी खबर..

Updated : 25 July 2018, 5:22 PM IST
google-preferred

महराजगंज: सदर कोतवाली के राघुनाथ टोला मोहम्मदपुर में चार नाबालिग बच्चे चिड़िया मार रहे थे लेकिन तभी वहां एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल चिड़िया मार रहे नाबालिगों का निशाना चूक गया और गोली वहां खड़े एक 8 साल के बच्चे को लग गयी। गोली लगने से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में पुलिस ने चारों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने पूछताछ की जा रही है। गोली लगने वाले बच्चे की पहचान शिव कुमार पुत्र सत्य नारायण के तौर पर की गयी है। इस घटना के 

मिली जानकारी के मुताबिक सलमान, मो. कलीम, रिज़वान, और इलताफ चिड़िया मार रहे थे, तभी उनका निशाना चूक गया और वहां खेल रहे 8 वर्षीय शिवकुमार के हाथ पर गोली लग गई। शिवकुमार को गोली लगने से वहां हड़कंप मच गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में चारों से पूछताछ की जा रही है।

Published : 
  • 25 July 2018, 5:22 PM IST

Advertisement
Advertisement