
नई दिल्ली: दिल्ली सिख गुरद्वारा प्रबन्धक समिति सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती के अवसर पर समाज में भाईचारा, शान्ति, प्रेम और मानवता का सन्देश देने के उद्देश्य से छह अक्टूबर को दिल्ली के गुरद्वारा रकाब गंज से पंजाब के गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब तक की बाइक रैली का आयोजन कर रही है।
यह भी पढ़े: राधाष्टमी से पहले बरसाना में श्रद्धालुओं की रैली, सजाया गया ब्रज
समिति के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा ने यहां यूनीवार्ता को यह जानकारी देते हुये कहा कि 250 किलोमीटर की इस बाइक रैली में पूरे देश के करीब 1500 बाइकर भाग लेंगे और 10 घंटे में यह रैली गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब पहुंचेगी। (वार्ता)
Published : 8 September 2019, 12:57 PM IST
Topics : anniversary Committee Fatehgarh Sahib Guru Nanak Dev गुरद्वारा गुरु नानक धर्म फतेहगढ़ सन्देश