हिंदी
मुंबई: गोरेगांव फिल्म सिटी के जंगल में एक मोटरसाइकिल तेंदुए से टकरा गयी जिसे एक साज-सज्जा कलाकार (मेकअप आर्टिस्ट) चला रहा था। वन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया कि फिल्म सिटी संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित है जहां तेंदुओं और जंगली जानवरों की कई अन्य प्रजातियां रहती हैं।
उन्होंने बताया कि श्रवण विश्वकर्मा (23) शुक्रवार की रात अपने दोस्त को छोड़ने के बाद घर लौट रहा था, उसी दौरान उसने सड़क पर एक सुअर को दौड़ते देखा। कुछ समय बाद उनका वाहन उस तेंदुए से टकरा गया जो सुअर का पीछा कर रहा था। विश्वकर्मा बाइक से गिरकर घायल और बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह स्वस्थ हो रहा है।
महाराष्ट्र वन विभाग के मानद वन्यजीव वार्डन पवन शर्मा ने बताया कि यह एक दुर्घटना प्रतीत होती है।
उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा के होश खोने के बाद भी तेंदुआ बिना नुकसान पहुंचाए मौके से चला गया।
Published : 19 February 2023, 10:55 AM IST
Topics : गोरेगांव जंगल तेंदुए फिल्म सिटी मुंबई मेकअप आर्टिस्ट मोटरसाइकिल
No related posts found.