
बिजनौर: थाना क्षेत्र नगीना के मठरी गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग में गिरफ्तार बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। इस दौरान एक सिपाही अब्दुल गफूर भी घायल हो गया। घायल बदमाश के कब्जे से एक देशी रिवॉल्वर भी पुलिस ने बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को नगीना थाना क्षेत्र में दो वांछित बदमाशों के होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस की जबावी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। घायल को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। दोनों बदमाश कई आपराधिक मामलों में वांछित थे और उनके खिलाफ कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं।
Published : 7 June 2018, 12:12 PM IST
Topics : कुख्यात बदमाश घायल पुलिस मुठभेड़ फरार फासरिंग बिजनौर वांछित बदमाश
No related posts found.