

एनडीए ने बिहार के लिए सभी 40 सीटों के बंटवारे की उनके नामों के साथ घोषणा कर दी गई है। जेडीयू नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने सीटों का ऐलान किया है। अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता गिरिराज सिंह की नवादा सीट इस बार लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में गई है।
पटना: एनडीए ने बिहार के लिए सभी 40 सीटों के बंटवारे की उनके नामों के साथ घोषणा कर दी गई है। जेडीयू नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने सीटों का एलान किया है। अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता गिरिराज सिंह की नवादा सीट इस बार लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में गई है।
लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से ही बिहार में जनता दल, भाजपा और लोक जनशक्ति पार्टी (एनडीए) में कौन सी सीट किसके खाते में जाएगी इसको लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था। शनिवार को जेडीयू नेता वशिष्ठ नारायण सिंह के सीटों का ऐलान कर दिया। इसी के साथ बिहार की सभी 40 सीटों पर किस पार्टी का उम्मीदवार उतरेगा यह तय हो गया है। हालांकि अभी तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा एनडीए के किसी दल की ओर से नहीं की गई है।
वहीं अपने बयानों से सुखिर्यां बनाने वाले गिरिराज सिंह की नवादा सीट भाजपा के हाथ से निकल गई है। राजनीतिक हलकों में यह कयास लगा जा रहे है अब वह बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा भागलपुर सीट जनता दल यूनाइटेड के हिस्से में गई है। इस सीट से भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन 2014 लोकसभा चुनाव में मैदान पर थे। हालांकि वह इस सीट पर मोदी लहर होने के बावजूद भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा था।
जबकि पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वाले कीर्ति आजाद की सीट दरभंगा को भाजपा ने अपने पाले में रखा है। कीर्ति आजाद के कांग्रेस ज्वाइन कर लेने के बाद यह सीट भाजपा के लिए खाली हो गई है।
किस दल के खाते में गई कौन सीट
भारतीय जनता दल
भाजपा के खाते में पटना साहिब, पाटलीपुत्र, साराण, आरा, बक्सर, औरंगाबाद, मधुबनी, बेगुसराय, उजियारपुर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, दरभंगा, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, अररिया, महाराजगंज, सासाराम की सीटें आई हैं।
जनता दल यूनाइटेड
जबकि जनता दल यूनाइटेड के पास सुपौल, किशनगंज, कटिहार, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, सीतामढ़ी, जहानाबाद, काराकाट, गया, पूर्णिया, मधेपुरा, बाल्मिकीनगर, मुंगेर, बांका, झांझरपुर, नालंदा सीटें 2019 के चुनाव में रहेंगी।
लोक जनशक्ति पार्टी
लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, नवादा, जमुई हैं।
No related posts found.