महराजगंज: आधी रात को छापेमारी, बिहार पुलिस ने युवक को घर से उठाया , वर्दीधारियों को देख सहमे परिजन, जानें पूरा मामला

कोल्हुई में आधी रात को घर में सो रहे युवक को बिहार पुलिस उठा कर अपने साथ ले गई। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Updated : 31 December 2023, 4:29 PM IST
google-preferred

कोल्हूई (महराजगंज) कोल्हूई थाना क्षेत्र के बेलौही गांव निवासी विनोद त्रिपाठी को शुक्रवार की रात मे अचानक छापामारी कर के बिहार पुलिस उठा ले गई। जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

अचानक घर में घुसे पुलिस कर्मियों को देख परिजन इस बात से अनभिज्ञ थे कि वर्दीधारी लोग कौन है। अचानक इस कार्यवाही से परिजन भयभीत है। परिजनों को बाद मे एक नंबर से फोन आता है कि बिहार के गोपालगंज के भोरे थाने मे दर्ज धोखाधड़ी के मामले मे विनोद त्रिपाठी को पुलिस हिरासत मे लेकर बिहार आई है।

डाइनामाइट न्यूज़ से बात चित के दौरान परिजनों ने बताया कि 8 से 10 की संख्या मे वर्दीधारियों ने अचानक रात को आकर दरवाजा पीटने लगे और देखते ही देखते अंदर घुस आये। जिसमें कुछ पुलिस वर्दी मे और कुछ सादे ड्रेस मे थे जो असलहो से लैस थे। 

अंदर घुसते ही वो लोग जबरदस्ती विनोद मणि त्रिपाठी को पकड़ लिए और साथ लेकर चले गए। ये देख परिजन सहम गए की आखिर ये लोग कौन है और क्यों लेकर  जा रहे हैं। 

बाद मे किसी अनजान नंबर से फोन आने पर पता चला कि बिहार पुलिस विनोद मणि त्रिपाठी को साथ लेकर गई है। मामले मे थानेदार दिनेश गौड़ ने बताया कि मामाला संज्ञान मे है। धोखाधड़ी के मामले मे विनोद त्रिपाठी को बिहार पुलिस हिरासत मे लेकर गई है।

Published : 
  • 31 December 2023, 4:29 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement