हिंदी
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं। जनता ने एक बार फिर से नीतिश कुमार को अपना अगला मुख्यमंत्री चुन लिया है। घोषित हुए नजीतों में एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और एआइएमआइएम, बसपा व दूसरे दलों को 8 सीटें मिली है।
डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में आपको बताने जा रहें हैं कि नीतीश कुमार कब-कब बिहार के सीएम रहे हैं। सबसे पहले 3 मार्च 2000 में नीतीश कुमार बिहार के सीएम बने थे, लेकिन बहुमत न होने के कारण सात दिन बाद उनकी सरकार गिर गई थी। इसके बाद वे 24 नवंबर 2005 में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। फिर 26 नवंबर 2010 को तीसरी बार वह बिहार के सीएम बने।
इसी के साथ वे 22 फरवरी 2015 को चौथी बार सीएम बने। इतना ही नहीं उन्होंने अपना जलवा बरकरार रखते हुए राजद के साथ गठबंधन में 20 नवंबर 2015 को पांचवीं बार सीएम चुने गये थे। इसके बाद राजद से रिश्ता खत्म करने के बाद भाजपा के साथ गठबंधन करने वे 27 जुलाई 2017 को छठी बार मुख्यमंत्री बने। अब उनके सातवीं बार सीएम बनने का रास्ता भी साफ हो गया है।
Published : 11 November 2020, 8:52 AM IST
No related posts found.