
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के उम्मीदवारों और पुलिस कर्मियों के बीच बुधवार को झड़प हो गई। बीपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज की। पुलिस की लाठीचार्ज के बाद कई अभ्यर्थी घायल हो गए।
दो दिन बाद बीपीएससी की परीक्षा होने वाली है। ऐसे में अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा पैटर्न में बदलाव होने का विरोध कर फिर से शेड्यूल करने की मांग कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में आभूषण विक्रेता और नेता की गोली मारकर हत्या
इस दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई और पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। पुलिस के लाठीचार्ज करने पर कई छात्र घायल हो गए। साथ ही पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की अगुवाई कर रहे दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
Published : 31 August 2022, 5:11 PM IST
Topics : bihar Bihar Public Service Commission BPSC Patna police पटना पुलिस बिहार बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी