Site icon Hindi Dynamite News

Bihar Cabinet Expansion: आज हो सकता है नीतीश कैबिनेट का विस्तार, BJP-JDU से इन चेहरों को मिल सकती है जगह

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैबिनेट विस्तार के सवाल पर कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तय करना है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Bihar Cabinet Expansion: आज हो सकता है नीतीश कैबिनेट का विस्तार, BJP-JDU से इन चेहरों को मिल सकती है जगह

पटना: बिहार में कैबिनेट विस्तार का मामला कई दिनों से अटका हुआ है। गुरुवार को कैबिनेट विस्तार होना था, लेकिन किसी कारण से यह नहीं हो सका था। संभावना है कि शुक्रवार को बिहार में कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। सूत्रों से जानकारी मिली है कि बीजेपी के संभावित मंत्रियों की सूची आ गई है। आज दोपहर बाद 4 बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गयी है। पटना में मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी।

गुरुवार को मंत्रिपरिषद विस्तार के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जल्दी ही मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में मीडिया को बताया जाएगा। उन्होंने यह कहा था कि हम उसमें लगे हुए हैं और जल्दी ही सब सामने आ जाएगा। हालांकि, अब तक भाजपा के शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची अब तक सामने नहीं आई है। सूत्रों से यह भी खबर है कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे मंत्रियों का शपथग्रहण होगा और उसके बाद 4 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। हालांकि, इसको लेकर न तो कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही इसका खंडन किया गया है।

यह भी पढें: नीतीश कुमार और राबड़ी देवी समेत सभी 11 उम्मीदवार निर्विरोध MLC चुने गए

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गौरतलब है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार के गठन के करीब 50 दिन होने के आए हैं लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है। हालांकि, पिछले एक सप्ताह से चर्चा है कि इस महीने की 15 तक नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा और विभागों को नए मंत्री मिल जाएंगे। जेडीयू से अशोक चौधरी, लेसी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, महेश्वर हज़ारी को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं बीजेपी के संभावित मंत्रियों में मंगल पांडेय, नीरज बबलू, नितिन नवीन, हरि साहनी, संतोष सिंह शामिल हैं।

फिलहाल यहां 27 मंत्रियों की जगह खाली है। कैबिनेट में 36 मंत्री हो सकते हैं। जानकारी मिली है कि विभागों के बंटवारे में 2020 का फ़ॉर्मूला अपनाया जाएगा। उस वक्त बीजेपी के पास 23 विभाग और जेडीयू के पास 19 विभाग थे।

Exit mobile version