Bihar: मोतिहारी के ईंट चिमनी भट्ठा में ब्लास्ट, अब तक 9 लोगों की मौत, कई घायल

बिहार के मोतिहारी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक ईंट भट्ठा चिमनी में ब्लास्ट होने से अब तक 9 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गये। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 24 December 2022, 12:54 PM IST
google-preferred

मोतिहारी: बिहार के मोतीहारी जिले के रक्सौल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में एक ईंट चिमनी भट्ठा में आग लगने से बड़ा विस्फोट हो गया। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। 12 से अधिक मजदूरों की गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। मृतकों में चार लोग यूपी के रहने वाले हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

मोतिहारी में चिमनी ब्लास्ट की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुखा जताया है। पीएम द्वारा मृतकों को 2-2 लाख की मदद का ऐलान किया गया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को आग लगाने के कारण ईंट चिमनी में ब्लास्ट हो गया। कई मजदूर इसकी चपेट में आग गए और इसके मलबे में दब गए। वहीं, सभी घायलों को आनन-फानन  में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें कल शाम तक छह मजदूरों की मौत हो चुकी थी। तीन मजदूरों ने आज सुबह दम तोड़ा, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई। 12 से अधिक मजदूरों की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का रक्सौल में इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक भीषण ब्लास्ट की आवाज़ काफी दूर तक सुनाई दी थी। बिहार पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद SDRF की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मरने वालों में 6 स्थानीय लोग शामिल है और 3 उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

Published : 
  • 24 December 2022, 12:54 PM IST

Related News

No related posts found.