
पूर्णिया: जनपद के धमदाहा थाना क्षेत्र के डोकवा गांव में एक चौंकान वाल मामला सामने आया है। सिरफिरे चालक ने शराब के नशे में मामूली विवाद में पिक अप वैन से कई लोगों को कुचल डाला, जिससे 2 की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, 6 की हालत गंभीर है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला धमदाहा थाना क्षेत्र के डोकवा गांव का है।
जानकारी के अनुसार डोकवा गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक हल्ला कर रहा था। जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया। साथ ही कहा कि यहां पर हल्ला-गुल्ला मत करो।
इसको लेकर नशे में धुत युवक गुस्सा हो गया। इसके बाद वहां से घर गया और अपनी पिकअप वैन स्टार्ट करके तेज रफ्तार में आया व सड़क किनारे जो मिला उसे कुचलता चला गया।
Published : 23 December 2024, 2:09 PM IST
Topics : bihar Drunk Man HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist people purnia rammed TrendingNews