हिंदी
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में गृह मंत्री अमित शाह एक अहम प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे हैं। अमित शाह ने इस प्रेस वार्ता में बाबा साहेब आंबेडकर को लेकर कांग्रेस पर कई हमले बोले।
डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़िये अमित शाह की प्रेस वार्ता की बड़ी बातें।
1. कांग्रेस आरक्षण विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ओबीसी विरोधी है। कांग्रेस जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम करती है।
2. कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर स्मारक को नहीं बनने दिया।
3. कांग्रेस ने आंबेडकर संबंधी मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया।
4. मैं हमेशा आंबेडकर के रास्ते पर चला। आंबेडकर का अपमान नहीं कर सकता।
5. भाजपा ने ही संविधान दिवस मनाने की शुरूआत की।
6. आंबेडकर से जुड़ी जगहों का विकास भी भाजपा ने ही किया।
7. कांग्रेस ने नारी सम्मान का विरोध किया। कांग्रेस का संविधान प्रेम खोखला है।
8. मैं उस पार्टी और संस्कृति से आता हूं, जहां बाबा साहेब के रास्ते पर चलना सिखाया जाता है।
9. मीडिया से अपील है कि मैरे बयान को पूरा का पूरा देश की जनता के सामने रखा जाये।
Published : 18 December 2024, 5:56 PM IST
Topics : Amit Shah Big things from Amit Shah s press conference BJP headquarters press conference अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस