हिंदी
लखनऊ: पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोपों से घिरी टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया। एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पेश होने और संसद में निष्कासन पर चर्चा के बाद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया। निष्कासन को लेकर टीएमसी समेत विपक्षी दल सत्तारुढ़ भाजपा सरकार पर हमलावर है।
टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के लोकसभा से निष्कासन पर अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की भी बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। अखिलेश यादव ने भी इस मामले में भाजपा सरकार पर हमला बोला है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि जिन आधारों पर विपक्षी सांसदों की सदस्यता ली जा रही है, अगर वो आधार सत्ता पक्ष पर लागू हो जाएं तो शायद उनका एक-दो सासंद-विधायक ही सदन में बचेगा।
सत्ताधारी दल विपक्ष के लोगों की सदस्यता लेने के लिए किसी सलाहकार को रख ले, जिससे मंत्रीगण व सत्ता पक्ष के सासंदों और विधायकों का समय षड्यंत्रकारियों गतिविधियों में न लगकर लोकहित के कार्यों में लगे। जिन आधारों पर सांसदों की सदस्यता ली जा रही है, अगर वो आधार सत्ता पक्ष पर लागू हो…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 8, 2023
अखिलेश यादव ने इस मामले पर भाजपा को चेतावनी देते हुए आगे कहा कि कुछ लोग सत्ता पक्ष के लिए सदन से अधिक सड़क पर घातक साबित होते हैं।
Published : 8 December 2023, 4:27 PM IST
No related posts found.