केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान, कृषि निर्यात को बढ़ावा देने की जरूरत

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को कहा कि कृषि क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और उन्होंने कृषि-निर्यात को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 22 December 2023, 8:09 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली:  केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को कहा कि कृषि क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और उन्होंने कृषि-निर्यात को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ‘एग्रीकल्चर टुडे’ ग्रुप द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुंडा ने कहा, ‘‘निस्संदेह हमारा कृषि क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। यह प्रगति कर रहा है, लेकिन आगे के प्रयास करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।’’

एक सरकारी बयान में कहा गया कि मंत्री ने आयात कम करने के साथ-साथ निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने अनुसंधान पर अधिक ध्यान देने का भी आह्वान किया ताकि देश कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके।

Published : 
  • 22 December 2023, 8:09 PM IST

Related News

No related posts found.