
महाराजगंज: महराजगंज के अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार का तबादला कर दिया गया है। निवेश कटियार को अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज से अपर पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
निवेश कटियार के स्थान पर आतिश कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज नियुक्त किया गया है। आतिश कुमार सिंह इससे पहले बाराबंकी में तैनात थे।
Published : 16 July 2022, 1:09 PM IST
Topics : ASP Maharajganj transfer अपर पुलिस अधीक्षक कटियार तबादला महराजगंज