यूपी की बड़ी ख़बर: अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के बड़ी संख्या में तबादले, देखिये पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कर दिया गया है। राज्य में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के बड़ी संख्या में तबादले किये गये। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखिये पूरी लिस्ट

Updated : 17 March 2023, 5:44 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार को राज्य के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। यूपी में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का बड़ी संख्या में तबादला कर दिया गया है। राज्य में कुल 29 प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) से जुड़े अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। 

दिनेश कुमार पुरी को एडिशनल एसपी फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। राजेश पांडे को कानपुर देहात का एडिशनल एसपी बनाया गया है। जबकि राजेश कुमार श्रीवास्तव को एडीसीपी कानपुर कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभय नाथ त्रिपाठी एडिशनल एसपी पुलिस भर्ती बोर्ड, लखनऊ बने। घनश्याम चौरसिया एडिशनल एसपी इंटेलिजेंस मुख्यालय लखनऊ बने।

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखिये तबादलों की पूरी सूची। 

 

 

Published : 
  • 17 March 2023, 5:44 PM IST

Related News

No related posts found.