हिंदी
महराजगंज: जनपद के फरेंदा क्षेत्र में स्थित धानी ढाले पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग गोरखपुर की टीम ने बंका ऑटो की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी की सूचना से स्थानीय दुकानदारों समेत पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। हालांकि अब जीएसटी टीम वापस गोरखपुर रवाना हो गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक जीएसटी टीम ने छापेमारी के दौरान दुकान में जांच पड़ताल की और माल के खरीद-फरोख्त से संबंधित दस्तावेजों को चेक किया। बताया जाता है कि जीएसटी टीम की जांच पड़ताल में दुकान में जीएसटी संबंधी कोई खामी और गलत लेनदेन नहीं पाया गया।
छापेमारी की सूचना मिलते ही अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारी सकते में आ गये और अपनी-अपनी दुकान बंद करने लगे। दुकान की जांच पड़ताल करने के बाद टीम वहां से गोरखपुर के लिये वापस लौट गई, जिसके बाद अन्य व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली।
Published : 6 June 2023, 6:07 PM IST
No related posts found.