
देवरिया: जनपद के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज से एक बड़ी खबर है। यहां स्वास्थ्य कर्मियों और तीमारदारों के बीच जबरदस्त मारपीट का मामला सामने आया है।
मारपीट की इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। मारपीट के बाद अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया।
डाइनामाइट न्यूज के संवाददाता के अनुसार मारपीट और हिंसक संघर्ष में एक व्यक्ति का सिर फूट गया है। तीन लोग घायल हो गये। मारपीट के बाद मेडिकल कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल है।
Published : 11 July 2024, 4:24 PM IST
Topics : attendants clash Deoria health workers medical college तीमारदारों देवरिया मारपीट मेडिकल कालेज स्वास्थ्य कर्मियों