हिंदी
पनियरा (महराजगंज): पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग निवासी डा. आरिफ अंसारी पुत्र अनवारूल अंसारी को महराजगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इस पर तीन प्रमुख मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी भी शामिल है।
1. 061/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेंस्टर एक्ट थाना पनियरा जनपद महराजगंज
2. 190/2022 धारा 419/420 भादवि व 15 (3) इण्डियन मेडिकल काउंसिल एक्ट थाना पनियरा जनपद महराजगंज
3. 202/2022 धारा 304/34 भादवि थाना पनियरा जनपद महराजगंज
प्रेस रिलीज में लिखी है हैरानी भरी बात
इस गिरफ्तारी के बारे में महराजगंज पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें आरिफ अंसारी के नाम के आग डाक्टर लिखा गया है और इसकी उम्र 22 वर्ष लिखी गयी है। अब सवाल यह है कि क्या 22 साल की उम्र में जब युवा ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे होते हैं तो क्या इस उम्र में आरिफ डाक्टरी की पढ़ाई पूरी कर डाक्टर बन बैठा और प्रैक्टिस भी शुरु कर दिया या फिर सही उम्र लिखने में कोई चूक हुई है?
Published : 16 February 2023, 4:57 PM IST
No related posts found.