
महराजगंज: जनपद के डीएफओ नवीन कुमार शाक्य का भी तबादला कर दिया गया है। महज 10 महीनों के अंदर ही इनका तबादला जनपद भर के अफसरों में चर्चा का विषय बना है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2023 में आए डीएफओ नवीन कुमार शाक्य को महज 10 महीनों के अंदर ही निपटा दिया गया।
इनको सीसीएफ कार्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है। यह अलग की बात है कि अभी तक उनके जगह पर किसी अधिकारी की तैनाती नहीं की गयी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठता क्रम को देखते हुए निचलौल रेंज ने तैनात एसडीओ आर. सी. मालिक को डीएफओ का चार्ज सौंपने की तैयारी की जा रही है।
Published : 2 July 2024, 12:19 PM IST
Topics : DFO Maharajganj Transferre डीएफओ तबादला महराजगंज लखनऊ सीसीएफ