हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के ऐलान पर लगी रोक एक दिन के लिये और बढ़ा दी गई है। यह रोक कल यानी 14 दिसंबर तक जारी रहेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ यह फैसला सुनाया है। ओबीसी आरक्षण के मामले को लेकर निकाय चुनाव की अधिसूचना पर रोक को 14 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
निकाय चुनावों की तारीखों के मामले पर कोर्ट में कल सुनवाई होगी, जिसके बाद इस मामले में आगे के फैसला आ सकता है।
हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ द्वारा प्रदेश के नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना पर सोमवार को लगाई गई रोक कल तक जारी रहेगी।
नगर निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने में प्रक्रिया का पालन न करने का आरोप राज्य सरकार पर लगाते हुए दाखिल जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने यह आदेश दिया है।
मामले में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से जवाब देने के लिए कोर्ट से एक दिन का और समय देने की मांग की गई, जिसे न्यायालय ने मंजूर कर लिया। अब इस मामले पर कल की सुनवाई के बाद आगे का फैसला आ सकता है।
Published : 13 December 2022, 3:21 PM IST
Topics : 14 दिसंबर उत्तर प्रदेश घोषणा निकाय चुनाव बड़ी खबर रोक
No related posts found.