Site icon Hindi Dynamite News

बड़ी खबर: देवरिया जनपद में तेजाब कांड, दो लड़कियों पर फेंका गया एसिड

गुरुवार को देवरिया जनपद में तेजाब कांड से जिले में सनसनी मच गयी। मामला गौरी बाजार थाना क्षेत्र का है। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
बड़ी खबर: देवरिया जनपद में तेजाब कांड, दो लड़कियों पर फेंका गया एसिड

देवरिया: गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों ने दो लड़कियों पर तेजाब फेंककर झुलसा दिया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दोनों लड़कियां बुरी तरह झुलस गयी हैं। 

मौके पर SP संकल्प शर्मा और सीओ अंशुमान श्रीवास्तव पहुंचे हुए हैं।

एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली एक लड़की के साथ उसकी सहेली जो कोचिंग में पढ़ती है,

दोनों सुबह करीब दस बजे साइकिल से साथ में आ रही थीं तभी बाइक सवार दो लड़कों ने एसिड फेंक दिया।

गंभीर हालत में लड़कियों को इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत बिगड़ती देख उन्हें गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

Exit mobile version