
सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के वन विभाग की टीम और सशस्त्र सीमा बल ने शनिवार को नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित ककरहवा कस्बे में जंगली सूअर का शिकार करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50 किलोग्राम सूअर का मांस बरामद किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि गिरफ्तार तस्कर विजय कुमार और राजकुमार पड़ोसी महाराजगंज जिले के फरेंदा थाने के जोगिया गांव के निवासी हैं। गिरफ्तार तस्कर जंगली सूअर का शिकार करने के बाद उनकी मांस को तस्करी के रास्ते नेपाल ले जाकर मुंह मांगी कीमत पर बेचते थे। (वार्ता)
Published : 17 November 2019, 1:37 PM IST
Topics : arrested Siddharthnagar smuggler trafficking अंतरर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश नेपाल शिकार सिद्धार्थनगर सीमा बल