मोदी सरकार का बड़ा फैसला-एक केन्द्र शासित प्रदेश बनाने की फिर हुई तैयारी

सरकार दादर एवं नागर हवेली तथा दमन एवं दीव को मिलाकर एक केंद्रशासित प्रदेश बनाने की तैयारी में है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 November 2019, 5:03 PM IST

नई दिल्ली:  सरकार दादर एवं नागर हवेली तथा दमन एवं दीव को मिलाकर एक केंद्रशासित प्रदेश बनाने की तैयारी में है। अरब सागर में स्थित दोनों केंद्रशासित प्रदेशों को एक करने के लिए सरकार संसद के मौजूदा सत्र में एक विधेयक ला रही है। विधेयक को लोकसभा की आज की कार्यसूची में शामिल किया है।

यह भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र मामले में बड़ा फैसला सुनाया, बुधवार को कराया जाएगा फ्लोर टेस्ट

लोकसभा की कार्यसूची के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में इस विधेयक को पेश करेंगे, हालाँकि इस पर आज चर्चा होने की संभावना नहीं है। (वार्ता) 

Published : 
  • 26 November 2019, 5:03 PM IST