हिंदी
नई दिल्ली: मुसीबतों से घिरे अरविंद केजरीवाल को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजकुमार ने इस दौरान आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राजकुमार आनंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था, लेकिन आज यह पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई। मेरे लिए मंत्री पद पर रहकर इस सरकार में काम करना असहज हो गया है। उन्होंने कहा कि मैं इस पार्टी, सरकार और मंत्रिपद से इस्तीफा देता हूं, क्योंकि मैं भ्रष्टाचारों में नाम नहीं जुड़वाना चाहता।
बता दें कि वह दिल्ली में समाज कल्याण मंत्रालय संभालते थे। हाल ही में राजकुमार आनंद के घर ED की रेड पड़ी थी। पिछले साल नवंबर महीने में राजकुमार आनंद के घर पर ईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। उनसे जुड़े कुल एक दर्जन से ज्यादा परिसरों पर ईडी ने छापेमारी की थी।
Published : 10 April 2024, 5:07 PM IST
Topics : Aam Aadmi Party Minister Rajkumar Anand resign आम आदमी पार्टी इस्तीफा भ्रष्टाचार मंत्री राजकुमार आनंद