हिंदी
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने दिल्ली कैंट इलाके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये पैसा शाहदरा के एक स्क्रैप डीलर का है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हिरासत में लिए गए तीनों आरोपी इसी स्क्रेप डीलर के लिए काम करते हैं। पुलिस ने इनके पास से 3 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है।
गुरुग्राम से लेकर आए थे नकदी
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी ये नकदी गुरुग्राम से लेकर आए थे और दिल्ली के करोल बाग में किसी शख्स को इसको डिलीवर करना था। पुलिस ने फिलहाल तीनों आरोपियों को इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया है।
Published : 24 March 2024, 10:37 AM IST
Topics : 3 करोड़ Delhi Police four arrested Hawala Lok Sabha Election Three Crore गिरफ्तार दिल्ली पुलिस लोकसभा चुनाव हवाला