भूमि पेडनेकर ने शेयर किया ब्रेक-डे वीडियो, फैंस दे रहे ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपने पूरे दिन की एक्टिविटिज को कंबाइन करते नजर आई। जानिए पूरी खबर डाइनामाइट न्जूय़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 April 2022, 1:27 PM IST

मुंबई: बॉलीवुड एकट्रेस भूमि पेडनेकर हमेशा ही अपनी फिल्मों और अलग किरदारों की वजह से चर्चा में रही है। लेकिन इसके अलावा वह अपने बोल्ड लुक्स की वजह से भी सुर्खियों में रहती है। अक्सर वह फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती है। भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर ब्रेक-डे वीडियो शेयर किया है।

भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।वीडियो में उन्होंने अपने पूरे दिन की एक्टिविटिज को कंबाइन करके बनाया है। इस वीडीयो में सबसे पहले भूमि पहाड़ों पर चाय पीती हुई नजर आ रही हैं, उसके बाद वर्कआउट और, रीडिंग करती हुई दिख रही हैं।

वीडियो को देखने के बाद यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि भुमि ने अपने ब्रेक डे का पूरा लुत्फ उठाया है। सोशल मिडिया पर भुमि के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद पर रहे हैं। (यूनिवार्ता)
 

Published : 
  • 27 April 2022, 1:27 PM IST