हिंदी
भोपाल: प्रवर्तन निदेशालय की ओर से 'यंग इंडिया' समाचार पत्र पर की गई कार्रवाई का विरोध करते हुए कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कहा कि 'बापू' द्वारा शुरू किए इस समाचार पत्र को कुचलने का 'आजाद भारत' जवाब देगा।
यह भी पढ़ें: कमलनाथ ने अपने विधायकों पर लगाया 'फॉर सेल' का टैग, जानिये क्या है पूरा मामला
कमलनाथ ने अपने ट्वीट में आरोप लगाते हुए कि सत्ता की भूखी सरकार बापू द्वारा शुरू किए यंग इंडिया समाचार पत्र पर कब्जा कर रही है। यह वही यंग इंडिया है,
जिसके माध्यम से महात्मा गांधी ने भारत की स्वाधीनता के लिए अहिंसा की अलख पूरे देश में पहुंचाई और हमें आजादी मिली।उन्होंने कहा कि आजाद भारत की नींव के पत्थर यंग इंडिया को अब कुचला जा रहा है।
आज का 'आज़ाद भारत' इसका जवाब देगा। (वार्ता)
Published : 4 August 2022, 3:08 PM IST
No related posts found.