
पटनाः पावर स्टार पवन सिंह का गाना इस वक्त जबरदस्त जलवा बिखेर रहा है। अब ये गाना 100 मिलियन व्यूज के रिकॉर्ड आंकड़े को पार कर गया है। इस गाने को अब तक 107,242,282 लोग देख चुके हैं।
पवन सिंह का गाना 'पुदीना ऐ हसीना' का जलवा लगातार जारी है, जिस वजह से यह गाना आज 100 मिलियन व्यूज के रिकॉर्ड आंकड़े को पार कर गया। इस गाने के साथ ख़ास बात यह भी है कि यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि इसने यूट्यूब पर पिछले सप्ताह देशभर में पवन सिंह को सबसे अधिक सुने जाना वाला बना दिया। गाना 'पुदीना ऐ हसीना' का लोगों में खूब क्रेज है और यह भोजपुरी संगीतप्रेमियों की जुबान पर चढ़ गया है।
गाना 'पुदीना ऐ हसीना' को म्यूजिक कंपनी वेब ने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। 'पुदीना ऐ हसीना' गाने में पवन ने एक स्टोरी के जरिये एक प्रेमी की बेताबी को सबके सामने रखा है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।पवन सिंह के इस गाना में अनुपमा यादव ने भी अपनी आवाज दी है। लिरिक्स कुमार पांडेय और अर्जुन अकेला का है। म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं। वीडियो एडीटर रवि पंडित हैं।
Published : 18 July 2021, 3:54 PM IST
Topics : Bhojpuri Video Patna Pawan Singh पटना पवन सिंह पुदीना ऐ हसीना बिहार भोजपुरी गाना भोजपुरी फिल्म यूट्यूब